त्रिवेणी घाट पर राष्ट्रीय हिन्दू संगठन का विरोध प्रदर्शन पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : सोमवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया. राष्ट्रीय हिन्दू संगठन द्वारा प्रार्शन किया गया. हमले में आतंकियों के द्वारा मारे गये निर्दोष लोगों को मां गंगा के तट त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में श्रधान्जली भी दी गयी. राष्ट्रीय हिन्दू संगठन परिवार के हिन्दू सनातनी भाई बहनों के साथ श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा कि शान्ति के लिये दो मिनट का मौन भी रखा. इस दौरान, ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दे यही प्रार्थना की गयी. इस अवसर पर सुभाष सैनी उपाध्यक्ष केन्द्रिय निगरानी समिति, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन, ऋषिकेश ने कहा केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए. आतंकवाद का जड़ से खात्मा होना चाहिए. इस दौरान संगठन से जुड़े हुए कई सदस्य मौजूद रहे.



