ऋषिकेश :  GIC IDPL वीरभद्र में शिक्षा के उन्नयन तथा संगठन की एकजुटता व विकास हेतु उत्तराखंड की प्रधानाचार्य एसोशियन की प्रांतीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित हुई

कुमाऊं गढ़वाल से दूर दराज इलाके से प्रधानाचार्य पहुंचे बैठक में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून उत्तराखण्ड में आज शिक्षा के उन्नयन तथा संगठन की एक जुटता विकास हेतु उत्तराखंड की प्रधानाचार्य एसोशियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक आहूत की गई ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य एसोशियन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसमें गुणात्मक सुधार और विकास पर जोर देते हुए कहा कि यदि हम सब मिलकर अपने अपने कार्यों साधना एवम् देव उपासना मानते हुए करें तथा अपने स्टाफ से उनकी योग्यता अनुसार कार्य करने को प्रेरित करते हैं तो हम निजी विद्यालय से बेहतर परिणाम दे सकने में सक्षम होंगे क्योंकि आज हमारे विद्यालयों में एक से बढ़कर एक योग्यता रखने वाले शिक्षक/शिक्षिकाएँ तथा अन्य स्टाफ कार्यरत हैं।

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया अपने संबोधन में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आर. के. पचौरी ने कहा कि प्रधानाचार्य प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा अन्य स्टाफ से सामंज्य स्थापित करते हुए संगठन में पूर्ण मनोयोग से समय नहीं दे पाते हैं जिसके कारण संगठन को मजबूती नहीं मिल रही हैं।इसलिए हमारा मानना है कि कार्यों के साथ साथ सभी को संगठन की मजबूती पर भी ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था , शिक्षा, खेल कूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ हम सब को अपनी सुरक्षा हेतु संगठन में एक जुटता बनाए रखना भी आवश्यक है।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नैनीताल बी. डी. अंदोला, जिलामंत्री डॉ. मधुसूदन शर्मा, हरिद्वार जिलामंत्री भानुप्रताप शर्मा, पौड़ी गढ़वाल जिलाध्यक्ष सरोप सिंह महेरा, टिहरी गढ़वाल जिलाध्यक्ष चतुर लाल सुमन, देहरादून जिलाध्यक्ष राम बाबू विमल, उत्तरकाशी से बी. सी. जोशी, डॉ. सुरेंद्र कुमार ,वचन सिंह नेगी सहित सदूर क्षेत्रों से आए अनेक प्रधानाचार्यो एवम् प्रधानाध्यापकों ने शिरकत की । बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट तथा शानदार संचालन प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने किया ।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English