UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पेंशनरों और कार्मिकों की निरंतर उपेक्षा करने पर सरकार को सत्ता से बाहर कर देने की चेतावनी

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पेंशन पुनरीक्षण को आठवें केंद्रीय वेतन आयोग में विचारार्थ शामिल किये जाने तथा 11 अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर जनपद के सुदूर अंचलों से चलकर आए सैकड़ो पुरुष एवं महिला पेंशनरों ने जिला मुख्यालय स्थित तिकुनिया पार्क में एक जोरदार सभा कर धरना प्रदर्शन किया । सभा की अध्यक्षता पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव तथा संचालन जिला मंत्री विनय कुमार सिंह ने किया। विनय कुमार सिंह ने पेंशनर विरोधी वैनीडेशन एक्ट 2025 तत्काल रद्द करने तथा पुरानी पेंशन सभी कर्मचारी एवं शिक्षकों को देने तथा इसे आठवें वेतन आयोग विषय बिंदु में शामिल किए जाने की मांग की है।

ALSO READ:  UK : नाराज हुए CS...ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक, जानें

आपको बता दें वक्ताओं ने राशि कारण की कटौती 10 वर्ष में समाप्त किए जाने 65 वर्ष 70 वर्ष तथा 75 वर्ष की आयु होने पर 5,10 व 15% की अतिरिक्त पेंशन वृद्धि कोरोना कल का 18 माह का बकाया,महंगाई राहत का एरियर,आयुष्मान कार्ड से इलाज सीमा 10 लाख किए जाने,वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से आयोग का गठन किए जाने की मांग भी की है वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में पूर्व की भांति 50% की छूट देने की मांग भी की गई है।

ALSO READ:  UK : यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण की योजना की जाए तैयारः मुख्य सचिव

बताते चलें कि धरना प्रदर्शन को शिव मूर्ति पांडे,ओम प्रकाश जगत पाल शुक्ला, शांति त्रिपाठी,इंद्र भूषण पांडे, राधेश्याम गुप्ता,गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव,राममिलन इंद्र बहादुर सिंह व प्रख्यात शायर मन्नान सुल्तानपुरी आदि भक्तों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने पेंशनरों और कार्मिकों की निरंतर उपेक्षा करने पर सरकार को सत्ता से बाहर कर देने की चेतावनी भी दे डाली है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English