डोईवाला : शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर पालिका डोईवाला में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला : शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर पालिका डोईवाला में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नेशनल अवार्ड मिलने का श्रेय पर्यावरण मित्रों को दिया।

शुक्रवार को पालिका परिसर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका परिषद डोईवाला का फास्ट मूविंग सिटी श्रेणी में बढ़ते हुए नेशनल अवार्ड मिलने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण मित्र के बिना निकाय स्तर पर स्वच्छता की कल्पना नहीं की जा सकती। पर्यावरण मित्र ही किसी भी निकाय की रीड की हड्डी होते हैं। कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों ने एक योद्धा की भूमिका निभाते हुए कोरोना से सीधा मुकाबला किया था।

ALSO READ:  UK :उत्तर प्रदेश निवासी यूट्यूबर का शव मिला गेस्ट हाउस में

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड को पहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की विभिन्न श्रेणी में 6 अवार्ड मिले हैं। उन्होंने इन अवार्ड का श्रेय पर्यावरण मित्रों को दिया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण मित्रों के साथ है। उनके प्रोत्साहन के लिए सरकार ने प्रतिदिन पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाते हुए 500 रुपए किया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन में पर्यावरण मित्रों की अहम भूमिका है। डॉ अग्रवाल ने स्वच्छ भारत मिशन में और रावण मित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आवाहन किया।

ALSO READ:  UK :ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच रवाना हुई आठवीं छड़ी यात्रा

डॉ अग्रवाल ने कहा कि घर के भीतर हमें स्वयं साफ सफाई का ध्यान रखना होगा। जबकि बाहर बाजार, पार्क, गली, मोहल्ले आदि में पर्यावरण मित्र अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने डोईवाला नगर पालिका परिषद में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को टी-शर्ट, लोअर और मिष्ठान देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला सुमित्रा मनवाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, अमित कुमार, सतीश चमोली, रविंद्र पवार सहित सभी सभासद गण तथा पर्यावरण मित्रों के परिजन उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English