ऋषिकेश :NGA की प्राची तोमर हुई रवाना वेस्ट बंगाल उत्तराखंड की तरफ से खेलने, राष्ट्रीय स्तर पर खेलना गर्व की बात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (NGA) से प्राची तोमर कक्षा 10 का चयन‌ राष्ट्रीय स्तर खो-खो प्रतियोगिता में हुआ। बुधवार को पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड खो-खो टीम के साथ प्राची रवाना हुई। प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खमरपारा शिशु संघ ग्राउंड, बांसबेरिया, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी।

निर्मल आश्रम महंत बाबा जोध सिंह महाराज ने प्राची तोमर को शुभकामनाएं देखकर बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक एस. एन. सूरी, प्रधानाचार्या डॉ सुनीता शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका अमृत पाल डंग ने प्राची के चयन पर हर्ष जताते हुए कहा कि निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी के खिलाड़ियों ने समय-समय पर अलग अलग खेलों में स्कूल का नाम रोशन किया है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है आज प्राची तोमर ने स्कूल के साथ साथ ऋषिकेश एवं अपने माता पिता को भी गौरवान्वित किया है । हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।एनजीए के खेल प्रशिक्षक दिनेश पैन्यूली ने बताया कि प्राची तोमर ने दिसंबर माह में पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 14 एवं 15 दिसंबर को टिहरी गढ़वाल में प्रतिभाग करके तृतीय स्थान प्राप्त किया और 19 दिसंबर को उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खो-खो चयन शिविर हल्द्वानी में प्रतिभाग करके 41वीं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता, पश्चिम बंगाल के लिए चयनित हुई और 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2022 तक उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर स्कूल समन्वयक सोहन सिंह कैन्तूरा, प्रशासनिक अधिकारी विनोद विज्लवाण, खेल प्रशिक्षक पूनम चौहान, स्वदीप पाण्डेय, प्रदीप असवाल, अमित राणा आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : बुलेट मोटरसाइकिल पर 17 माह से देशभर में जनजागरण कर रहीं तापसी उपाध्याय का हुआ स्वागत सम्मान ऋषिकेश SVMC में

Related Articles

हिन्दी English