बागेश्वर : विधानसभा उप निर्वाचन के लिए काउंटडाउन शुरू, सभी मतदान पार्टियां बूथों के लिए हुई रवाना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : विधानसभा उप निर्वाचन के लिए काउंटडाउन शुरू, सभी मतदान पार्टियां बूथों के लिए हुई रवाना। 188 पोलिंग पार्टियों को सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने डिग्री कॉलेज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम मतदान पार्टी अपने गंतव्य को सुबह 8.20 बजे रवाना हुई, जबकि सभी पोलिंग पार्टियां लगभग 11 बजे तक अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक मतदान कराने के लिए निर्वाचन क्षेत्र को 3 जोन व 28 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों मजिस्ट्रेट अपने-अपने मतदान पार्टियों के बूथ पर पहुंचने की सूचना अनिवार्य रूप से जिला कंट्रोल रूम एवं आरओ को देना सुनिश्चित करेंगे। पूरे निर्वाचन प्रक्रिया में टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ईवीएम मशीन की मॉनिटनिंग के लिए मतदान कार्मिकों के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगया गया हैं, जिससे उनके संचरण की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होगी। वहीं मतदान दिवस के दिन समस्त पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल में पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) अपलोड किया गया है, जिसके माध्यम से वे मतदान प्रारंभ होने के साथ ही प्रत्येक दो घंटे मतदान की सूचना देंगे।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान पार्टियों के साथ ही सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की जीपीएस ट्रेकिंग भी की जा रही है। उन्होंने बूथों को प्रस्थान से पूर्व मतदान कार्मिकों से कहा कि मतदाता सूची, मतदान रजिस्टर, सील, टैग व महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि सामग्री भली-भांति जांचने के बाद ही प्रस्थान करें व सभी टीमें बूथों में पहुंचकर मतदान की तैयारी भी पूरी कर लें, ताकि प्रात: समय से मॉक पोल व मतदान प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कार्मिक अपने-अपने बूथों पर ही रात्रि विश्राम करेंगे, किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान पार्टियों का हौसला अफजाई करते हुए सफलतम मतदान के लिए शुभकाना दी।

ALSO READ:  UK : 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, रिटर्निंग ऑफिसर हरगिरि, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, सहायक रिटर्निंग आफिसर तितिक्षा जोशी, दीपिका आर्या, नोडल वाहन पंकज श्रीवास्तव, नोडल पीडीएमएस मनोज बर्मन आदि मौजूद रहें।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English