UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली डालनवाला का मामला है 
  • कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज किया अभियोग
देहरादून : दिनांक 14/09/2026 को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें  कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत कोरोनेशन हॉस्पिटल में कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट व झगड़ा किया जा रहा था, उक्त घटना के संबंध में शिकायतकर्ता हिमांशु चौहान पुत्र  शीतन चौहान निवासी- वृन्दावन एन्क्लेव, बालावाला, गुलरघाटी, लेने नं0 1, देहरादून के द्वारा तहरीर दी गयी कि वे अपने 06 अन्य दोस्तों के साथ कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाने हेतु आये थे, तभी कोरोनेशन हॉस्पिटल में 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा वाहन सं0- UK07FG4494 से आकर उनसे उनका पता पूछा गया तो उनके द्वारा अपना पता बालावाला बताने पर अचानक उन पर हमला कर मारपीट की गयी व काँच की बोतलों व पत्थरों से हमला कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0- 149/2026 पंजीकृत किया गया है, जिसमे पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित   करते हुए उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की  जायेगी।

Related Articles

हिन्दी English