श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे कवि, राजनीतिज्ञ डा. कुमार विश्वास

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्री बदरीनाथ / केदारनाथ धाम: 29 अक्टूबर। कवि से राजनीतिज्ञ एवं मोटिवेटर का सफर तय कर चुके डा. कुमार विश्वास आज श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।आज दोपहर कुमार विश्वास भगवान बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे।वह हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा मंदिर में दर्शन कर दंडवत हो गये।अपने चुटीले अंदाज में कहा कि भगवान सब कुछ देखता है मनुष्य कुछ नहीं देखता।मै पहले जो था ईशकृपा से दुबारा वही बन गया हूं बदरीधाम आकर आव्हलादित -हर्षित हूं।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की ।

ALSO READ:  UK :जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, विवेक थपलियाल,प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी, योगेन्द्र नेगी, हरीश जोशी मौजूद रहे। श्री बदरीनाथ दर्शन के पश्चात अपराह्न को कुमार विश्वास श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया।

ALSO READ:  UK : रात में चीर रही थी JCB पहाड़ का सीना, UKD नेता नीरज बिष्ट ने मौके पर पहुँच पकड़ी और चाबी ली, कार्यवाही की मांग

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English