हरिद्वार : नवीन राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला पहुंचा अपने अंतिम पड़ाव में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ नवीन राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला पिछले वर्ष अस्थाई रूप से मोहनानंद आश्रम के 5 कमरों में शुरू किया गया था।

जहां छात्रों की संख्या इस सत्र मे अधिक हो गई है जिसके चलते बहुत समास्याओ का सामना महाविद्यालय प्रशासन को करना पड रहा है। लिहाजा अपनी भूमि पर इस महाविद्यालय को बनाने के लिए पिछले 2 माह से भूमि चयन हस्तांतरण का कार्य नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार की देख रेख मे चल रहा है आज इसके अंतिम पड़ाव में हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री मदन कौशिक जी से मुलाकात की और पावन धाम के पास नगर निगम की प्रस्तावित भूमि पर उन्होंने नगर आयुक्त  दयानंद सरस्वती को निर्देश दिया कि 1 हफ्ते के अंदर इस कार्य को पूर्ण किया जा सके आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि 1 हफ्ते के अंदर नवीन राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला अपनी भूमि का मालिकाना हक प्राप्त कर सकेगा और उसके बाद फिर निर्माण कार्य शुरू करा सकेगा।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

इस कार्य में भूपतवाला के प्राचार्य डॉ दिनेश् कुमार शुक्ला तथा उनकी टीम आदित्य गॉड, अमित शर्मा आदि के द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English