ऋषिकेश:  हरिद्वार रोड पर पीजी कॉलेज में हिंदुत्व के लिए एकत्रित हुए लोग, लव जिहाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा किया विरोध

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: हरिद्वार रोड पर पीजी कॉलेज परिसर में आज हिंदू समाज और हिंदुत्व के लिए लड़ाई लड़ने को लेकर लोग एकत्रित हुए जिसमें सभी दलों के युवाओं के साथ अन्य दलों के भी लोग भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड जिहाद और लव जिहाद पर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है प्राथमिक तौर पर यह हमारे लिए चिंता का विषय है. इसको हम गंभीरता से ले रहे हैं. उसके बाद राज्य में चिंता होना स्वाभाविक है और होना भी चाहिए. उसी के मद्देनजर तीर्थ नगरी में भी सम्बंधित मुद्दों को लेकर कुछ लोग एकत्रित हुए और ऐसे समाज में षड़यंत्र के खिलाफ लड़ने की बात कही गयी.

ALSO READ:  UK :मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने की 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा

इस दौरान कई सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए और सब का एक ही मत था। सबका कहना व मानना था, लगातार हिन्दू बहुल्य ऋषिकेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मनगरी में बढ़ते चादर-फादर जैसे षड्यंत्रों से समाज को कैसे जागरूक किया जाए और इनसे मुक्त किया जाए। इन सब षड्यंत्रों से समाज को मुक्त करने के लिए जाति, पंथ,पार्टी ,संगठन, दल से हटकर हिन्दुत्व के लिए काम करेंगे और लड़ेंगे। इसी मुद्दे पर पीजी कॉलेज में एक आयोजन किया गया था। जिसमें सिर्फ हिन्दुत्व के लिये काम किया जायेगा यह एक बात कही गयी। जिसपर सबकी सहमति बनी और अपने-अपने आराध्य को साक्षी मानकर सबको कसम भी दिलाई गई इस दौरान कि हम सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। इससे किसी भी जाति पार्टी और संगठन का कोई मतलब नहीं होगा। क्योंकि जाति पंथ संगठन दल से जुड़े लोग एकजुट नहीं हो पाते हैं। ये समाज का मुद्दे हैँ। हमें समाज के बारे में सोचना होगा। इस दौरान कई युवा, बुजुर्ग व कई संगठनों, दलों के सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English