UK : ढालवाला, 14 बीघा के लोग पानी के बिलों से परेशान, हुई बैठक, सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  14 बीघा ढालवाला क्षेत्र के घरों में  लगातार पीने के पानी के बिलों में अनियमितता और पानी के मीटर खराब होने की शिकायतों के प्राप्त होने पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती – ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सभासदों व क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आज पेयजल निगम देहरादून के AXN, AE और JE के साथ बैठक की। जिसके बाद ज्ञापन के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर उक्त समस्याओं के ठोस निवारण की मांग की गई। समस्या का समाधान ना होने पर पेयजल निगम के अधिकारियों को उग्र आंदोलन किए जाने व पानी के मीटरों को जमा करने की चेतावनी दी गई।मौके पर सभासद गजेंद्र सिंह सजवाण, लक्ष्मण भंडारी, विनोद सकलानी, स्वाति पोखरियाल, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, सचिन पैन्यूली, अरविंद नेगी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English