ऋषिकेश : गुमानिवाला में योग कर लोगों ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आज महिला पतंजलि योग समिति के द्वारा दून घाटी शिक्षण संस्थान गुमानीवाला में योग का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बहुत अधिक संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और योगासनो का आनंद लिया ।

इस अवसर पर हमारे बीच उपस्थित “दून घाटी शिक्षण संस्थान” की प्रधानाध्यापिका अनीता नेगी ने सभी को योग दिवस की बधाई थी और बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और अधिक से अधिक योग पर ध्यान देने का आह्वान किया उन्होंने कहा की हमें योग को और अधिक प्रचारित और प्रसारित करना चाहिए ताकि हमारा समाज नशा मुक्त हो सके और सही राह पर चल सके।

ALSO READ:  ऋषिकेश में गूंजा ‘रुद्र राग’, शिव-शक्ति की दिव्य प्रेमगाथा हुई मंच पर जीवंत

इस अवसर पर महिला पतंजलि जिला प्रभारी सुनीता खंडूरी ने कहा कि योग से हमारा तन ही स्वस्थ नहीं होता बल्कि योग हमारे को मानसिक रूप से भी शक्तिशाली बनाता है और नियमित योग करने से निश्चित रूप से हमारा व्यवहार मे सकारात्मकता आती है।

ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट परिक्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित, 32,000 लीटर जल वितरित

इस अवसर पर रजनी धीमान एवं रजनी विजलवान  द्वारा सभी को योग का अभ्यास कराया गया ।इस अवसर पर हमारे बीच अनीता नेगी, वीरेंद्र रमोला, सत्या कपरूवाण,राजेश कोठियाल, नीलम चमोली ऊषा रौतेला,संगीता पंत, प्रभा थपलियाल, बीना चमोली, शिवम आदि योग साधक उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English