टिहरी में लम्बगांव में लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार, प्रशासन द्वारा मान मनव्वल जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : उत्तराखंड में  आज मतदान जारी है. पहले चरण के मतदान में पाचों सीटों के लिए मतदान हो रहा है. उत्तराखंड में एक चरण मतदान है.  शांति पूर्ण तरीके से मतदान  जारी है. लेकिन टिहरी से चुनाव बहिष्कार की खबर सामने आई है। टिहरी के नगर पंचायत लंबगांव के वार्ड नंबर तीन और चार में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। यहां 12 बजे तक सिर्फ एक वोट पड़ा। यहां के ग्रामीण सड़क समेत कई अन्य विकास कार्य नहीं होने से आक्रोशित नजर आए.ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। चुनाव बहिष्कार की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम वहां पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, ग्रामीणों ने प्रशासन की नहीं सुनी
अभी भी प्रशासन के लोग ग्रामीणों को मनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, ग्रामीण प्रशासन की बात मानने को तैयार नही हैं.

Related Articles

हिन्दी English