मानसखंड वाली झांकी पहुंची पौड़ी, गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी जनपद पौड़ी मुख्यालय पहुंची। झांकी को स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर अगले स्थान श्रीनगर के लिए रवाना किया। झांकी को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहा। राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

ALSO READ:  UK :’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा’

मानसखंड की झांकी का जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से आगमन हुआ था। जो कोटद्वार से दुगड्डा, सतपुली, पाठीसैंण, अगरोड़ा, परसुण्डाखाल सहित अन्य स्थानों में प्रदर्शित होकर पौड़ी मुख्यालय पहंुची। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह पूरे उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी लोगों से इस भव्य झांकी के दर्शन करने के साथ ही इसका अधिक-से-अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा।मानसखंड की झांकी को 5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से मा0 मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया है। यह झांकी 5 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है। झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य आदि से तैयार सुंदर झांकी दर्शायी गई है।

Related Articles

हिन्दी English