पौड़ी : विधायक निधि में अधूरे कार्यो को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें :डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों की विधायक निधि की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधायक निधि में अधूरे कार्यो को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त बीडीओ को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में लंबित कार्यो की निरंतर रूप से मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होेंने मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विधायक निधि के लंबित कार्यो की बैठक आगामी माह में करना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, छावनी परिषद, जिला पंचायत सहित अन्य संपर्क कर उनके द्वारा किये गये कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान विकासखंड वार समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में कार्य लंबित हैं उन्हें जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर विकास कार्यो की यूसी तथा एमबी की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां आंगनबाड़ी केंद्र बनने हैं वहां जल्द कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गंभीरता के साथ कार्य करें तथा उसे समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण किये गये हैं उनकी रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराएं।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल बीडीओ खिर्सू दिनेश पंत, दुगड्डा योगेन्द्र सिंह, कोट दिनेश बडोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English