पौड़ी :इस विद्यालय में DM ने वर्तमान मार्केट ट्रेण्ड के अनुरुप एक विदेशी भाषा के अध्ययन को पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा स्मार्ट क्लास की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : विद्यालय में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण बढ़ाने, वर्तमान मार्केट ट्रेण्ड के अनुरुप एक विदेशी भाषा के अध्ययन को पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा स्मार्ट क्लास की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में जवाहर नवोदय विद्यालय (सतपुली) पौड़ी गढ़वाल की विद्यालय प्रबंधन व सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2024 के पंजीकरण में वृद्वि करने के लिए सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों को प्रेरित करने के निर्देश दियेे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक को एक विदेशी भाषा पढ़ाये जाने की अनिवार्यता में एक ऐसी विदेशी भाषा के अध्ययन कराने को कहा जिसकी वर्तमान समय में तथा भविष्य में मार्केट में अधिक डिमाण्ड रहने वाली है। उन्होंने निर्देश दिये कि नवोदय विद्यालयों में जहॉ पर भी पुस्ता, सुरक्षा दीवार तथा वर्तमान मानसूनी सीजन में किसी क्षतिग्रस्त परिसम्पत्ती की मरम्मत व सुधारीकरण का कार्य करवाया जाना है तो आपदा मोचन मद से कार्य करवाये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होने पेयजल की सुचारु सुविधा प्रदान करने के लिए केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। आवासीय विद्यालयों में गैस की नियमित सप्लाई बनाये रखने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है। अध्यनरत छात्रों को नियमित चिकित्सीय परीक्षण करवाने के लिए हंस फाउंडेशन से समन्वय करते हुए कार्य करने को कहा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिये।

ALSO READ:  UK: ऋषिकेश में आमने सामने दो मोटर साइकिल की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ0 योगेंद्र पाल सिंह ने अवगत कराया कि जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण(सतपुली) पौड़ी गढ़वाल में बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, म्यूजिक रूम, छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, नियमित चिकित्सीय परीक्षण, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, इन्टरैक्टिव स्मार्ट पैनल, मैथेमेटिक्स पार्क और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6वीं में आवेदन करने की 10 अगस्त, 2023 तक की तिथि है तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 20 जनवरी, 2024 को रहेगी। कक्षा 6 में प्रवेश चाहने वाले जनपद पौड़ी के मूल निवासी का जन्म 01मई 2012 से पहले तथा 31 जुलाई 2014 (दोनों तिथियों सम्मिलित) के बाद नहीं होना चाहिए।

ALSO READ:  UK : रामनगर में UKD की निकली रैली, कई लोग हुए शामिल

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र गौढ़, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, अधिशासी अभियंता लोनिवि अमित कुमार सैनी, अभिभावक प्रतिनिधि महेश पोखरियाल, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अमित मेहरा, उप प्रधानाचार्य जेपी बलोधी सहित संबंधित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English