पौड़ी : यहाँ आदर्श “आचार संहिता” लागू की गयी है…नगर पालिका परिषद के निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड न011) राई क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जनपद पौड़ी के नगर पालिका परिषद के निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड न011) राई क्षेत्र में अधिसूचना दिनांक 20 मई 2022 द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 जोगदण्डे ने समस्त कार्यालयध्यक्ष और विभागाध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिये हैैं। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद पौड़ी (वार्ड न0 11 राई क्षेत्र) में सदस्य पद के निर्वाचन हेतु तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल को निर्वाचन अधिकारी, नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी को सहासक रिटर्निग अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी पौड़ी विजेन्द्र लाल को आरक्षित सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ALSO READ:  UK :टिहरी के धनोल्टी क्षेत्र अंतर्गत आलमस तिराहे के पास टैक्सी पलटी

जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 जोगदण्डें ने कहा कि उक्त उप निर्वाचन में वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी जो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्धारित एवं निर्देशित की जाती हैं। नगर पालिका परिषद पौड़ी (वार्ड न0 11 राई क्षेत्र) नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि 26 मई व 27 मई 2022 सुबह 10ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक किया जायेगा, इसके साथ ही 28 मई को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 मई 2022 पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक को नाम वापसी तथा 29 मई को ही 3ः00 बजे से चिन्ह आवटित किये जाने की कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका परिषद पौड़ी (वार्ड न0 11 राई क्षेत्र) में मतदान 12 जून, 2022 को पूर्वान्ह से 05ः00 बजे अपरान्ह तक सम्पन्न किये जाएगें तथा 14 जून, 2022 को पूर्वान्ह 08ः00 से मतगणना प्रारम्भ की जाएगी।

ALSO READ:  ऋषिकेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सोमेश्वर मंदिर में चलाया वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 जोगदण्डे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जांच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आंवटन एव मतगणना तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबधिंत रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय पौड़ी में की जाएगी। साथ ही आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के निर्देशानुसार उक्त समय सारणी में पड़ने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर संबधित कार्यालय खुले रहेंगें।

Related Articles

हिन्दी English