पौड़ी : जनपद पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिला मंगल दल के सदस्यों को लगातार किया जा रहा जागरूक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • गांवो में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में सूचना पुलिस से साझा करने के लिये किया जा रहा जागरुक 
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना श्रीनगर, रिखणीखाल, धुमाकोट, देवप्रय़ाग पुलिस टीम द्वारा गांवों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों की चौपाल लगाकर उन्हे बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया|

Related Articles

हिन्दी English