पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी/मजिस्ट्रेट गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने किया औचक निरिक्षण, 4 कार्मिकों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ जिला निर्वाचन अधिकारी/मजिस्ट्रेट गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज एमसीएमसी कंट्रोल रूम, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय व जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारी को जिला पंचायत कार्यालय के बाहर सड़क पर फैली गंदगी को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए अनुपस्थित 4 कार्मिकों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर पंजिका में उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ जोगदण्डे ने आज एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए समाचारों की रिकॉर्डिंग की जानकारी ली। उन्होंने समाचार पत्रों का निरीक्षण कर रहे कर्मचारियों से पेड न्यूज व विज्ञापन की जानकारी ली। उन्होंने नोडल एमसीएमसी को निर्देशित किया कि समाचार पत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया जाए तथा समाचार पत्रों को दिवसवार फाइलिंग कर संरक्षित करें। उन्होंने सभी को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने, नियमित रूप से सेनेटाइजर, मास्क का उपयोग तथा सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पत्रावलियों को ठीक से रखना सुनिश्चित करें, साथ ही कार्यालय में आने वाली आवश्यक पत्रावली को आवश्यकता के अनुसार सही क्रम में रखें। उन्होंने निर्वाचन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि सभी कार्मिक कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करेंगे।

ALSO READ:  UK :महापौर शम्भू पासवान  ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, नगर स्तरीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

इस अवसर पर नोडल एमसीएमसी एस.के राय, आपदा प्रबंधन अधिकारी डी. काला, प्रशासनिक अधिकारी आयुर्वेद दिनेश चंद्र पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English