ऋषिकेश : छिददरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में “पंचकर्म चिकित्सा” की शुरुआत  ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : छिददरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार आयुर्वेदिक डॉक्टर सिद्धि मिश्रा के अथक प्रयासों से पंचकर्म चिकित्सा शुरू हो गयी है। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति का लाभ प्रदान करना है।
पंचकर्म चिकित्सा जो आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। डॉक्टर मिश्रा का कहना है कि यह चिकित्सा कई पुरानी और असाध्य बीमारियों में लाभकारी है।छिददरवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पंचकर्म चिकित्सा केवल 13 रुपये की पर्ची पर निःशुल्क प्रदान की जा रही है। यह योजना केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना के तहत लागू की गयी  है।इस पहल से छिददरवाला क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित होने की उम्मीद है। डॉक्टर मिश्रा ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे इस चिकित्सा का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये ।यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाने और लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के लाभों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

हिन्दी English