पिथौरागढ़ : टिम्टा–चमडुंगरा मार्ग पर हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
पिथौरागढ़:जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़  आशीष कुमार भटगांई द्वारा आदेश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, पिथौरागढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 23.01.2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे, तहसील गंगोलीहाट अंतर्गत टिम्टा–चमडुंगरा–रौतेड़ा मोटर मार्ग पर अस्कोटा के समीप वाहन अल्टो कार संख्या UK05TA-4560 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इस दुर्घटना में वाहन चालक श्री दीवान सिंह, पुत्र  मोती सिंह, निवासी ग्राम रौतेड़ा, तहसील गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ़ की मृत्यु हो गई।उक्त दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जाँच हेतु उपजिला मजिस्ट्रेट, गंगोलीहाट को जाँच अधिकारी / मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।उपजिला मजिस्ट्रेट, गंगोलीहाट द्वारा दुर्घटना के संबंध में जाँच कर मजिस्ट्रियल जाँच आख्या जिला मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, जाँच आख्या में भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु अपने सुझाव भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

Related Articles

हिन्दी English