उत्तरकाशी: आल वेदर रोड पर कटिंग के दौरान बोल्डर गिरने से 3 दबे, साइट इंचार्ज की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी: (सुभाष बडोनी) आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि पुराना धरासू थाना से कुछ दूर आगे मरगांव जाने वाले रोड के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कटिंग का कार्य चल रहा था । यहाँ मलवे में दबने से एक कि मौत व दो घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि एक पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था तथा एक मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलवा डंपर संख्या UK- 09CA- 0917 मैं लोड किया जा रहा था। समय लगभग 10:30 बजे रात्रि को अचानक ऊपर से मलवा व बड़े-बड़े बोल्डर से दो पोकलैंड मशीन व एक डंपर के ऊपर गिरे। ऊपर से मलवा आने से सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार मलबे में दब गए तथा साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के कारण सड़क से नीचे खाई में गिर गया। धरासू पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर एसडीआरएफ व साइड पर मौजूद मजदूरों की सहायता से मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकाला गया। वह खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। जिनको 108 की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ लाया गया। सीएचसी चिन्यालीसौड़ में (साइड इंचार्ज) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया तथा 2 अन्य ठेकेदार व डंपर चालक घायल व्यक्तियों उपरोक्त का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है।

ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

मृतक के शव को मोर्चरी में दाखिल किया गया है। मृतक सिकंदर पुत्र मेहताब सिंह निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार (साइड इंचार्ज) के अलावा घायलों में संजय चौधरी पुत्र शीशपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश। (ठेकेदार) व महेश नेगी पुत्र लक्ष्मीचंद उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल, जिला उत्तरकाशी। (डंपर चालक) शामिल हैं।

Related Articles

हिन्दी English