घनसाली : संदिग्ध हालत में ब्यक्ति की मौत के बाद शमशान घाट से शव को राजस्व पुलिस ने लिया कब्जे में, 1 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

घनसाली : एसडीएम घनसाली शैलेन्द्र सिंह नेगी के अनुसार दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को अपराह्न लगभग 3:00 बजे नायब तहसीलदार बाल गंगा परगना घनशाली जनपद टिहरी गढ़वाल को दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रगस्या पट्टी थाती कठुड तहसील बालगंगा निवासी  शांतिलाल पुत्र मैंगसीरू की मृत्यु हो गई है जिसके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण शमशान घाट पर लाए हैं। घाट पर जब मृतक व्यक्ति के बदन से कपड़ा हटाया गया तो चोट के निशान मिले जिस पर परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई तथा नायब तहसीलदार बाल गंगा से विधिक कार्रवाई की अपेक्षा की गई ।

परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि मृतक शांतिलाल कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। उनकी पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी जबकि एक बेटी की शादी हो चुकी है तथा दूसरी अविवाहित है तथा रिश्तेदारों के यहां रह रही है ।मृतक शांतिलाल अकेले रहते थे।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

जिस समय नायब तहसीलदार बालगंगा को यह सूचना प्राप्त हुई उस समय उपजिलाधिकारी घनसाली द्वारा ग्राम घेरका (आरगढ़) तहसील बालगंगा में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात नायब तहसीलदार की उपस्थिति में तहसील बालगंगा का निरीक्षण किया जा रहा था । नायब तहसीलदार बालगंगा द्वारा उपजिलाधिकारी के संज्ञान में प्रकरण को लाया गया । प्रकरण संज्ञान में आते ही  शैलेंद्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी घनशाली द्वारा  रमेश प्रसाद बहुगुणा नायब तहसीलदार बालगंगा के नेतृत्व में राजस्व पुलिस टीम को  दिनेश सिंह नाथ कानूनगो बालगंगा तथा  गवर सिंह रावत क्षेत्रीय पटवारी बूढ़ाकेदार सहित मौके पर भेजा गया तथा मृतक के शरीर को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के निर्देश दिए गए ।

नायब तहसीलदार बालगंगा के नेतृत्व में राजस्व पुलिस टीम द्वारा बूढ़ाकेदार के श्मशान घाट से मृतक की बॉडी को रिकवर किया गया तथा नियम अनुसार पंचनामा की कार्रवाई करते हुए  मनोहर सिंह नेगी राजस्व उप निरीक्षक बिनकखाल तथा मृतक के भाई  कुंवर लाल की सुपुर्दगी में पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बोराडी जनपद टिहरी गढ़वाल भेजा गया ।

ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग

मृतक के भाई  कुंवर लाल द्वारा राजस्व पुलिस को एक लिखित तहरीर दी गई जिसके आधार पर  रमेश प्रसाद बहुगुणा नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व पुलिस टीम द्वारा श्री ममराज पुत्र  राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी पट्टी थाती कठुड तहसील बालगंगा को दिनांक 10 अक्टूबर 2023 अपराहन 6:45 बजे के लगभग गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उप जिला अधिकारी घनसाली द्वारा घटना की जानकारी जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के संज्ञान में लाई गई है । संगीन अपराध का मामला होने तथा राजस्व पुलिस के पास संसाधनों की कमी के दृष्टिगत आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण को सिविल पुलिस को स्थानांतरित किए जाने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English