पहले दिन हॉस्पिटल में नर्स की ड्यूटी थी उसी दिन लटका मिला शव छत से,पुलिस जांच में जुटी, 8 बहनों में चौथी नंबर की थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा गांव में “हॉस्पिटल न्यू जीवन” में पहले ही दिन ड्यूटी और उसी दिन नर्स संदिग्ध हालत में लटकी मिली छत से. हॉस्पिटल को पांच दिन पहले खुले हुए हैं. वहीँ नर्स का पहला दिन था ड्यूटी का. उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ की घटना है. निजी अस्पताल में एक नर्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया.   मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है तभी सच सामने आ पायेगा. उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा गांव में पांच दिन पहले शुरू हुए निजी अस्पताल में नर्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शनिवार सुबह अस्पताल के पीछे छत की सरिया से लटका हुआ उसका शव मिला. मां ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है, पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है. हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दुल्लापुरवा गांव में 25 अप्रैल को ही न्यू जीवन अस्पताल का उद्घाटन हुआ था. आसीवन थाने के एक गांव की युवती ने शुक्रवार को ही यहां नर्स के रूप में काम शुरू किया था. इससे पहले वह डेढ़ साल से सफीपुर के एक अस्पताल में नर्स थी. नए अस्पताल में उसके काम का पहला दिन था, रात होने पर अस्पताल के संचालक नूर आलम ने रुकने को कहा था. मां ने बताया मेरी आठ बेटियां हैं, यह चौथे नंबर की थी. पिता की मौत 10 साल पहले हो चुकी है. तीन बड़ी बहनें भी नौकरी करती हैं. नौकरी की वजह से नजदीक ही कमरा लिया था. शनिवार सुबह फोन आया था बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब मैं हॉस्पिटल पहुंची तो देखा शव छत में बने पिलर की सरिया से लटक रहा था.

ALSO READ:  UK :फिर विवादों में एम्स ऋषिकेश, CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, अशोक कुमार मीणा गिरफ्तार

 ASP शशि शेखर सिंह BITE–

 

स्थानीय लोगों ने सुबह आसपास के लोगों ने नर्स को लटका देखा तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने सीढ़ी लगाकर शव नीचे उतारा. नर्स के मुंह पर मास्क लगा था और हाथ में रुमाल था. मां ने अस्पताल संचालक अनिल कुमार,नूर आलम, चांद आलम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया. ASP शशि शेखर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिखी गई है. मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. पीएम रिपोर्ट और FIR की रिपोर्ट मिलाकर जांच की जा रही है.

ALSO READ:  UK :उत्तर प्रदेश निवासी यूट्यूबर का शव मिला गेस्ट हाउस में

वहीँ न्यू जीवन हॉस्पिटल कब खुला है हेल्थ डिपार्टमेंट को भी नहीं पता है. CMO उन्नाव का कहना है अवैध हॉस्पिटल है, कब खुला इस बारे में विभाग को कोई जानकारी नहीं है. टीम भेजकर इसकी पूरी जाँच कराई जाएगी.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English