आटो विक्रम महासंघ के आह्वान पर आज हरिद्वार के सभी मार्गों पर  वाहन नहीं चल रहे

ऋषिकेश में भी आज ये वाहन नहीं चल रहे हैं, यात्रियों को हो रही है परेशानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार : आटो विक्रम महासंघ के आह्वान पर आज हरिद्वार के सभी मार्गों पर  ये  वाहन नहीं चलेंगे। केंद्र द्वारा विभिन्न नगर निकाय को नगर परिवहन के लिए दी जा रही सिटी बसों के विरोध में यह आह्वान किया गया है। जानकारी के अनुसार इसके लिए हरिद्वार नगर निगम को 40 और ऋषिकेश को 27 बसें मिलनी हैं। देहरादून में सिटी बस के सफल संचालन के बाद सरकार अब अन्य नगरों में भी सिटी बस चलाने जा रही है।आटो विक्रम चालक मालिक महासंघ ने इसे अपने रोजगार पर हमला बताते हुए इसके खिलाफ आज बंद का आह्वान किया है। महासंघ के हरिद्वार अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सरकार की इस योजना के खिलाफ पूरे प्रदेश में आज आटो विक्रम बंद रहेंगे और ऋषिकेश में महासंघ की ओर से योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
ALSO READ:  UK : राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठक (PTM) एवं अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English