श्रीलंका से देखने सीखने अधिकारी  पहुंचे नॉएडा,  डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताए उत्तर प्रदेश ‘शो विंडो’ के राज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ग्रेटर नोएडा  :श्रीलंका के अधिकारी नॉएडा पहुंचे देखने सीखने. केंद्र, राज्य और जिलों के प्रशासनिक ढांचे, योजनाओं और कार्यक्रमों पर गहन जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से श्रीलंका के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज गौतमबुद्ध नगर का दौरा किया। श्रीलंकाई अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल पहले जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा  (DM Manish Kumar Verma), मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी वर्मा ने श्रीलंकाई अधिकारियों को गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक ढांचे, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का “शो विंडो” जनपद है, जो अपनी औद्योगिक उपलब्धियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जनपद में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के साथ-साथ तीन तहसीलें भी हैं।
डीएम ने श्रीलंकाई अधिकारियों को जनपद के विभिन्न पदों और जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला। इस वर्कशॉप में श्रीलंकाई अधिकारियों ने भी अपने सवाल पूछे और योजनाओं के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को जानकारियां साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद जिलाधिकारी वर्मा ने श्रीलंकाई अधिकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कराया। वर्कशॉप और भ्रमण के बाद, प्रतिनिधिमंडल को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट और साइबर सेल का भी दौरा कराया गया, जहां उन्होंने काम की प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
ALSO READ:  UK : केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि

Related Articles

हिन्दी English