नहीं रहा “जैक” जिसने दिया था योगदान कई केसों के खुलासा करने में, ADG समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने दी अंतिम सलामी

पिछले दो महीने से इलाज चल रहा था, कल इसकी मौत हो गई | जैक सूबेदार रेंक का था आज जेक के लिए शोक सभा हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कमलेश शर्मा की रिपोर्ट :

शाहजहांपुर की पुलिस क्राइम ब्रांच में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉग का कल निधन हो गया। डॉग स्क्वायड के निधन होने पर आज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के साथ कई अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड को शोक परेड की सलामी दी। बताया जा रहा है कि डॉग पिछले 1 माह से बीमार चल रहा था। उसका लगातार इलाज कराया जा रहा था लेकिन कल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉग जैक बहुत ही ट्रेंड था और पिछले कई सालों से शाहजहांपुर की क्राइम की घटनाओं के खुलासे में उसका अहम योगदान था। उसके निधन से पुलिस विभाग में क्षति हुई है। फिलहाल पुलिस नए चैनल डॉग को लाने का प्रयास की कर रही है। वही मामले मे एसपी एस आनंद ने बताया कि हमारे यहां जैक नाम का डॉग स्क्वायड था, इसे अचानक बीमारी हो गई ,पिछले दो महीने से इलाज चल रहा था | कल इसकी मौत हो गई | जैक सूबेदार रेंक का था आज जेक के लिए शोक सभा हुई | जैक ने कई बड़ी घटनाओं के खुलासे में पुलिस की मदद की थी | जेक के लिए हम सभी को बहुत दुख है |

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

जैक की मौत पर बरेली रेंज के एडीजी राजकुमार शाहजहाँपुर पुलिस लाइन पहुँचे और शोक परेड को सलामी दी।

Related Articles

हिन्दी English