ऋषिकेश : श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा समिति की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।समिति के महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का त्रिवर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो गया है। इसके बाद समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से संदीप मल्होत्रा को पुनः अध्यक्ष, पंडित ज्योति शर्मा को महासचिव तथा रमन नारंग को कोषाध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर मनोहर लाल चड्ढा, अमृतलाल नागपाल, प्रदीप कोहली, पंकज चावला, अनिल विरमानी, गुलशन गाबा, मुकेश शर्मा, पंकज जुनेजा, राजेश रावल, अनिल मेहरा, विजय अरोड़ा, चंद्र भाटिया, धीरज कथूरिया, साहिल दरगन, गीता अरोड़ा, नीतू जुनेजा, सविता रावल, मीनू मल्होत्रा, नरेश अरोड़ा और रूबी गाबा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।



