उत्तरकाशी : “नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग” की मेजबानी करेगा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM)

चैंपियनशिप में देश के 250 क्लाइंबर प्रतिभाग करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी “नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इस चैंपियनशिप में देश के 250 क्लाइंबर प्रतिभाग करेंगे। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक “नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड में पहली बार हो रहा है। यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। इस प्रतियोगिता से एशियन और ओलंपिक के लिए टीम का चयन किया जाएगा इस नेशनल स्पोर्टस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 8 प्रतिभागी शामिल है।जिसमे से 5 प्रतिभागी जनपद उत्तरकाशी के हैं।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

“नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में देश की कुल 7 टीमें शामिल होंगी। वहीं नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइबिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English