नरेन्द्र नगर पहुँच गया टाइगर राजाजी से, कार्बेट पार्क से किया गया था ट्रांसलोकेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  १ मई को जिम कॉर्बेट से लाया गया बाघ (टाइगर) अब नरेन्द्र नगर वन  प्रभाग इलाके में देखा गया है. ऐसे में राजा जी और नरेन्द्र नगर वन प्रभाग का स्टाफ उस पर कड़ी  नजर बनाये हुए है. आपको  बता दें पांच बाघ लाये गए हैं जिम कॉर्बेट से राजा जी टाइगर रिजर्व   (RTR) के मोतीचूर रेंज में. पांच बाघों के शिफ्ट करने के बाद पहले चरण का ट्रांस्लोकेशन पूरा हो गया था.  अब यह बाघ जिसके गले में कॉलर लगा हुआ है…राजा जी से निकल कर नरेन्द्र नगर पहुँच गया है. राजा जी नेशनल पार्क (टाइगर रिजर्व) के अधिकारी लगे हुए हैं किसी तरह बाघ वापस राजाजी  टाइगर रिजर्ब में लौट आये.  यह नर बाघ बताया जा रहा है. तीन मादा और दो नर बाघों को ट्रांस लोकेट किया गया था.  कॉर्बेट पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में.  मोतीचूर रेंज में वनमंत्री सुबोध उनियाल  भी पहुंचे थे, उन्हूने हरी झंडी दिखाई थी,   १ मई को जब जंगल में बाड़े से  छोड़ा गया था बाघ को. बाघ को शिवपुरी रेंज में देखा गया है. ऐसे में  राजाजी और नरेन्द्र नगर वन प्रभाग का स्टाफ बाघ पर नजर बनाये हुए है. हालंकि आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई वन अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं नही.

Related Articles

हिन्दी English