नरेन्द्र नगर : हिंडोलखाल ब्लॉक के जामणीखाल में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें शशि प्रकाश भट्ट एवं मकान सिंह चौहान ब्लाक अध्यक्ष बने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नरेन्द्र नगर : आज हिंडोलखाल ब्लॉक के जामणीखाल में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें शशि प्रकाश भट्ट एवं मकान सिंह चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के दिशा निर्देश पर हिंडोलाखाल ब्लॉक की आठ न्याय पंचायत को दो भागों में बाँटकर दो ब्लाकों बनाए गए। हिंडोलाखाल ब्लॉक में भटकोट, आमणी, बनगढ़ एवं रूमधर न्याय पंचायत को रखा गया। नए बने चंद्रबदनी ब्लॉक में पुजार गांव, त्युंणा, धारुण एवं जगधार न्याय पंचायत को रखा गया।हिंडोलखाल ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी शशि प्रकाश भट्ट को दी गई। नए बने चंद्रबदनी ब्लॉक की जिम्मेदारी मकान सिंह चौहान को दी गई।

जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के 139 वर्षों के गौरवशाली एवं स्वर्णिम इतिहास को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे एवं कांग्रेस पार्टी को दोनों ब्लॉकों में मजबूत कर आगामी लोकसभा एवं पंचायत चुनाव में जीत दिलाने का काम करेंगे। इस अवसर पर देवप्रयाग विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अनिल रावत ने दोनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र 6 से 10 बूथों पर मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति करने तथा प्रत्येक बूथ में बूथ कमेटी का गठन करने का दिशा निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रम सिंह बेस्ट एवं डॉ जितेंद्र उनियाल ने दोनों ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विश्वास दिलाया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वह हर समय उनके साथ खड़े हैं।बैठक के बाद सभी कांग्रेस जनों ने जामणीखाल बाजार में तानाशाह भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करते हुए जिला अध्यक्ष उत्तम से असवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की चुने हुए सांसदों का जो की 15 से 20 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं ऐसे विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित किया गया। जबकि भाजपा के सांसद जो संसद में गाली गलौज अभद्रता करते हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अनिल रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रम बिष्ट, डॉ जितेंद्र उनियाल, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष हिंडोलाखाल शशि प्रकाश भट्ट, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रबदनी मकान सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष गणेश झिलड़ियाल,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, केशवानंद डंगवाल, धनवान सिंह पवार, विजय पवार, देवेंद्र कैंतुरा, हेमंत भट्ट,श्याम सुंदर भट्ट, वीर सिंह पंवार सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English