दिल्ली में नजफगढ़ का नाम बदलेगा होगा नाहरगढ़ !


नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद शहरों, कस्बों, मोहल्लों के नाम के बदलने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। उसी क्रम में बाहरी दिल्ली के सबसे बड़े देहात के तौर पर जाने जाने वाला नजफगढ़ का नाम अब नाहरगढ़ हो सकता है। गुरुवार को दिल्ली सरकार के विधानसभा सत्र के तीसरे दिन नजफगढ़ के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया। नजफगढ़ से विधायक नीलम पहलवान ने इसका नाम नाहरगढ़ रखे जाने की मांग की है। नजफगढ़ से विधायक नीलम पहलवान ने शून्य कल में नजफगढ़ के नाम बदलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा दिल्ली देहात की है। साथ ही बताया कि यहां से हरियाणा के तीन सीमाएं भी लगती हैं। उन्होंने कहा कि मुगल शासक बादशाह अलाम द्वितीय ने जब नजफगढ़ को संभाला तो लोगों पर बहुत जुल्म हुए थे। लेकिन 1857 की क्रांति में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली प्रांत में शामिल किया। उसके बाद कई बार कोशिश की गई पर नाम नहीं बदल गया। उन्होंने कहा कि कई बार कागजी कार्रवाई भी हुई, बावजूद उसके नजफगढ़ का नाम नहीं बदल गया। हमने कई बार अपील भी की । नीलम ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग की है। आपको बता दें इससे पहले कई दिल्ली के कई मार्गों के नाम बदले गए थे।