दिल्ली :सरकार ने 18 सदस्यीय नए CBFC बोर्ड का किया पुनर्गठन, फिल्म और कला जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल

ADVERTISEMENTS
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन करते हुए 18 सदस्यीय नए बोर्ड का गठन किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह पुनर्गठन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और बोर्ड का कार्यकाल तीन वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।सरकार ने यह कदम Cinematograph Act, 1952 की धारा 3(1) और Cinematograph (Certification) Rules, 2024 के नियम 3 के तहत उठाया है।
फिल्म जगत के कई चर्चित नाम शामिल
नए CBFC बोर्ड में फिल्म, अभिनय, संगीत, साहित्य और रंगमंच से जुड़े कई जाने-माने चेहरों को शामिल किया गया है। बोर्ड में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली, मनोज जोशी, प्रियदर्शन और प्रसेनजीत चटर्जी समेत कुल 18 सदस्य हैं।बोर्ड में संगीतकार रिकी केज, गायक हंसराज हंस, फिल्म निर्माता नीला माधब पांडा, अभिनेत्री पल्लवी जोशी, रंगमंच से जुड़े वामन केंद्रे और लेखक यतीन्द्र मिश्रा भी शामिल हैं।
ये हैं नए 18 सदस्य-
1. विनोद अनुपम
2. मनोज जोशी
3. अभिषेक जैन
4. रिकी केज
5. प्रियदर्शन
6. सुनील शेट्टी
7. हंसराज हंस
8. सुप्रिया यरलागड्डा
9. यतीन्द्र मिश्रा
10. रूपाली गांगुली
11. प्रीति जिंटा
12. नीला माधब पांडा
13. पंकज त्रिपाठी
14. प्रसेनजीत चटर्जी
15. पल्लवी जोशी
16. निशिगंधा वाड
17. वामन केंद्रे
18. रमेश पतंगे
तीन वर्ष के लिए होगा पुनर्गठित बोर्ड-
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक नया बोर्ड तत्काल प्रभाव से काम करेगा। इसका कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया है, हालांकि सरकार के अगले आदेश की स्थिति में यह अवधि उससे पहले भी समाप्त हो सकती है।CBFC फिल्मों को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणन देने वाली वैधानिक संस्था है। नए बोर्ड में सिनेमा के साथ-साथ संगीत, साहित्य और रंगमंच सहित विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े सदस्यों को शामिल किया गया है। इससे प्रमाणन प्रक्रिया में विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों के अनुभव और दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है।



