मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/मसूरी: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी।

ALSO READ:  UK :राजनीतिक विकल्प ! हल्द्वानी में गरजे आनंद स्वरूप महाराज, 1 नवम्बर को देहरादून में विशाल जनसभा का ऐलान

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।

ALSO READ:  UK : माँ के देहांत के बाद युवती मानसिक रूप से हो गयी थी अस्वस्थ, भटकते हुए हरिद्वार पहुँच गयी थी

इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून  सोनिका, अपर जिलाधिकारी  के के मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी  जसपाल चौहान, जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. राहुल सचान उपस्थिति थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English