IPS अधिकारी की 94 साल की मां का मर्डर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अंबेडकरनगर: IPS अधिकारी की मां की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गयी है।आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्र की मां की हत्या कर दी गई।

जनपद के मालीपुर इलाके के रुढ़ा धमरुआ गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर हुई।शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।मुंह से खून निकल रहा था और कपड़ा ठुंसा हुआ था।आईपीएस की मां की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।आशुतोष मिश्र लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एसपी हैं।

ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट मामला, आयुष्मान के तहत पैनल्ड अस्पतालों में इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें संपर्क

उनकी मां 94 वर्षीय इंद्रावती रुढ़ा गांव में रहती हैं।रविवार दोपहर वह घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली।नौकरानी पहुंची तो शव पड़ा देखकर उनकी चीख निकल पड़ी।आनन फानन उन्होंने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी।

Related Articles

हिन्दी English