मुनिकीरेती पलिका ने जानकी पुल से हटाया अतिक्रमण, जेसीबी घूमते ही मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। चार धाम यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने जानकी पुल में अवैध ढंग से पसरे रेहड़ी व फड़ों के अतिक्रमण को हटाया।

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर मारवाह के आदेशानुसार सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की क्यूआरटी, जेसीबी व ट्रैक्टर के संग जानकी पुल में पहुंच अतिक्रमण हटाने लगी। कार्यवाही देख रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई, आनन-फानन में अवैध ढंग से लगे रेहड़ी व फड़ विक्रेता अपना सामान समेटने लगे। इस दौरान जेसीबी की सहायता से अवैध लगी रेहड़ियों को हटाया एवं जब्त किया गया।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला जन जागरण मार्च

मौके पर वर्क एजेंट जितेंद्र सजवाण, कर संग्रहकर्ता केतन शर्मा, लिपिक विकास सेमवाल, ज्योति पसपोला, मनोज, सतेंद्र, विरेंद्र पोखरियाल, प्रमोद कुमार मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English