मुनि की रेती : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 04 चालानों से 1100 रूपए का राजस्व वसूला गया। शुक्रवार को सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने 14 बीघा पुल सब्जी मंडी के समीप सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। अचानक कार्यवाही होता यहां पॉलिथीन की बिक्री कर रहे रेहड़ी विक्रेताओं मेें अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वह पॉलिथीन छुपाते हुए नजर आए। इस दौरान सफाई निरीक्षक ने 04 रेहड़ी विक्रेताओं के पास पॉलिथीन में सामग्री बिक्री करने पर चालानी कार्यवाही की, जिनसे कुल 1100 रूपए का राजस्व वसूला गया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि पालिका की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने हेतु लगातार अभियान चलाए जाएंगे।
ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English