मुनि की रेती :कमर के बगल में चाक़ू लिए घूम रहा था पुलिस ने किया शातिर अमन गौड़ को गिरफ्तार 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. नाम है अमन गौड़.  नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देश के क्रम में जनपद को अपराध मुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने  के लिए अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। मंगलवार को थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त अमन गौड उर्फ सूरज पुत्र अंगद कुमार गौड निवासी- इंदौली बेल्थरा रोड बलिया उत्तर प्रदेश हाल निवासी- वार्ड नंबर 5 गली नंबर 3 शीशम झाडी थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल उम्र 24 वर्ष को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

हिन्दी English