मुनि की रेती : ब्यासी में एलएनटी कंपनी में कार्यरत कुक ने संदिग्ध हालत में लगाई फांसी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनिकीरेती : ऋषिकेश के पास ब्यासी इलाके में मुनि की रेती थाना क्षेत्र के अंतरगर्त एलएनटी कंपनी में कार्यरत कुक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।फांसी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मोर्टेम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया है।ब्यासी इलाका टिहरी गढ़वाल में पड़ता है.

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि ब्यासी में एलएनटी कंपनी के मैस में कार्यरत कुक बिशन सिंह पुत्र इंद्र बहादुर निवासी लच्छीवाला, डोईवाला ने छत के एंगल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। थाना निरीक्षक साह ने बताया कि युवक मूल रूप से नेपाल का है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. वहीँ पुलिस पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है उसके बाद ही कुछ पता चल पायेगा. पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है.

ALSO READ:  ऋषिकेश में नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF के जांबाजों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English