मुनि की रेती : 20 साल का 13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार जंगलात पुलिया से 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : पुलिस ने एक 20 साल के स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर   नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद को नशा मुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में   अपर पुलिस अधीक्षक व   पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर  के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
दिनांक 26-03-2024 को मुनि की रेती पुलिस द्गवारा गठित टीम द्वारा अभियुक्त  विशाल पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी- म0न0 428 चन्द्रेश्वर नगर चन्द्रभागा थाना ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष  को जंगलात पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभि0 विशाल के कब्जे से कुल 13 ग्राम स्मैक, एक इलैक्ट्रानिक तराजू, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। अभि0 विशाल उपरोक्त के विरूद्व धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभि0 को मा0 न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया है. अभि0 विशाल द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि उसे *शान्ति पत्नी गुरुचरण निवासी- चन्द्रेश्वर नगर चन्द्रभागा ऋषिकेश जनपद देहरादून* ने स्मैक बेचने को दी थी। शान्ति उपरोक्त के सम्बन्ध में साक्ष्य संकलन कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
नाम पता अभियुक्त का – 
विशाल पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी- म0न0 428 चन्द्रेश्वर नगर चन्द्रभागा थाना ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष 
बरामदगी–
1- 13 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 3,90,000/-रूपये।
2- एक इलैक्ट्रानिक तराजू।
3- एक मोबाइल फोन
पुलिस टीम–
1- रितेश साह प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती।
2- योगेश पाण्डेय व0उ0नि0 थाना मुनिकीरेती।
3- उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत चौकी प्रभारी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती।
4- का0 49 सतेन्द्र सिंह थाना मुनिकीरेती
ALSO READ:  UK : पीजी/हॉस्टल में रहने वाले छात्र/छात्राओं को दी स्पष्ट हिदायत, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही

Related Articles

हिन्दी English