भयंकर….यहाँ, मोबाइल में लगी आग, घटना CCTV में हुई कैद…देखिये Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

वीडियो में देखिये कैसे आग लगी…।।

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से है जहाँ आज बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मोबाइल शॉप पर मोबाइल ठीक कराने आये एक युवक के साथ उस समय अनहोनी हो गई जब वो मोबाइल से बैटरी निकाल रहा था। एकाएक मोबाइल में आग लग गई। दुकानदार और मोबाइल लेकर आए युवक ने भागकर जान बचाई।

दरसल मामला दोस्तपुर थाना अंतर्गत ब्लॉक चौराहे का है। जहां पंकज कसेरा की बाला जी मोबाइल सेंटर के नाम से मोबाइल शॉप है। आज सोनू नाम का व्यक्ति अपना मोबाइल लेकर शॉप पर पहुंचा। सोनू ने चार साल पहले एमआई 6A मॉडल का मोबाइल लिया था। उसमें फाल्ट आ गई थी। मोबाइल काफी हीट हो रहा था जिसे ठीक कराने के लिये लेकर शॉप पर आया था।सोनू ने मोबाइल दुकानदार पंकज को दिया। पंकज मोबाइल को हाथ में लेकर चिमटी से मोबाइल की बैटरी को ओपन कर रहा था कि एकाएक मोबाइल ने आग लग गई। आग की लपटों को देख वो मोबाइल वही फेककर भागा। इसके बाद पानी डालकर दुकानदार पंकज ने आग को बुझाया। पंकज ने बताया कि शॉट सर्किट से ऐसा कभी-कभी होता है। लेकिन एक बड़ी घटना होने से बच गई है।

Related Articles

हिन्दी English