ऋ़षिकेश: मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋ़षिकेश: क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने जल जीवन मिशन में कार्यों की गुणवत्ता और शिकायतें आने पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही जल संस्थान के महाप्रबंधक को निर्देशित कर स्थलीय निरीक्षण करने को कहा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बैठक के दौरान कहा कि विभिन्न जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा शिकायतें प्राप्त हुईं है, जिनमें जल संस्थान की ओर से जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की खुदाई की गई है, मगर, पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क का काम नहीं पूर्ण किया गया है।

ALSO READ:  UK :धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

डा. अग्रवाल ने फटकार लगाते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की खदरी, रायवाला के प्रतीतनगर, श्यामपुर क्षेत्र और नगर निगम ऋषिकेश में सड़क खोदने पर तय समय पर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। इसके अलावा पानी ओवरफ्लों होकर सड़कों पर बह रहा है। जिससे पानी की बर्बादी हो रही है और जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

ALSO READ:  UK :हल्द्वानी की प्राचीन रामलीला में हुआ धनुष यज्ञ,  धूमधाम से निकली श्रीराम बारात

डा. अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान आपस में समन्वय बनाकर गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करें। जिससे जनता को परेशानियां न हो।

इस मौके पर जल संस्थान के महाप्रबंधक आरके रोहिला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English