नशा   और होटल कैफे वालों से परेशानी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तपोवन प्रखण्ड करेगा अब विरोध 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : गुरूवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तपोवन प्रखण्ड की बैठक संपन्न हुई।बैठक में तपोवन में बढ़ रहे नशे के व्यापार,होटल / कैफे संचालकों द्वारा देर रात्रि तक नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज ध्वनि से लाइव म्यूजिक चलाई जाने की विषय पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख आचार्य पुरुषोतम कोठारी ने बताया कि तपोवन,ऋषिकेश हमारे ऋषिमुनियो की तपस्थली है यहाँ पर भगवान श्रीराम, भरत शत्रुधन लक्ष्मण  ने तपस्या की थी। आज यहाँ नशेड़ियों द्वारा यहाँ का वातावरण खराब किया हुआ है । गंगा घाटों पर रात्री के समय नशेड़ियोंद्वारा  नशे का व्यापार एवं सेवन किया जाता है. होटल कैफे में देर रात्री तक नियमों का उल्लघंन कर तेज  ध्वनि से लाइव म्यूजिक चलाई जाती है. जिसका विरोध संगठन द्वारा किया जायेगा । बैठक में जिला अध्यक्ष  राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, बजरंग दल के विभाग संयोजक  नरेश उनियाल  विधायक प्रतिनिधि सरोज कोठारी,विनोद कुडियाल ,  हरि ओम शर्मा (ज्ञानी) पूर्णिमा शर्मा,नितिश खण्डूड़ी , राजेश ग्वाडी  डॉ त्रयम्बक सेमवाल   नरेन्द्र बिष्ट  रवि वर्मा   शकुन्तला असवाल  स्वेता भट्ट  आदि उपस्थित थे
ALSO READ:  नैनीताल : प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो होगी जवाबदेही: भावना मेहरा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English