मेयर शम्भू पासवान और सुशीला सेमवाल ने किया महाराज श्री का स्वागत आश्रम लौटने पर

Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। श्री राम तपस्थल आश्रम ब्रह्मपुरी में द्वाराचार्य श्रीमद् जगतगुरु योगानंदाचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज के आगमन पर आज स्वामी अच्युतानंद महाराज  ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान  अखिल भारतीय सीता राम परिवार प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल,  आचार्य  नितीश चंद्र खंडूरी, अखिल भारतीय सीताराम परिवार महामंत्री  ने वैदिक मंत्रोच्चारण स्वस्तिवाचन के साथ भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर  सुशीला सेमवाल ने बताया कि जगद्गुरु महाराज के ऋषिकेश आगमन पर संतों में खुशी की लहर छा गई है. महाराज श्री जगतगुरु बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश पहुंचे।राम तपस्थल आश्रम ब्रह्मपुरी पहुंचने पर ऋषिकेश के  महापौर शम्भू पासवान और   सीता राम परिवार प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने श्रीमद् जगद्गुरू स्वामी दयाराम योगानंद आचार्य देवाचार्य महाराज जी का पगड़ी, पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान,  जगदगुरु स्वामी दयारामदास महाराज ने महापौर शम्भू   पासवान को अखिल भारतीय सीता राम परिवार में प्रदेश संरक्षक का  नियुक्ति पत्र दिया. इस अवसर पर  सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने मिलकर महाराज श्री का भव्य स्वागत किया. इस दौरान,   ढालवाला मुनि की रेती तपोवन क्षेत्र से गोपाल सिंह  चित्रमणि देशवाल  डॉ राकेश अग्रवाल, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर  जगद्गुरु का स्वागत किया। इस अवसर पर द्वाराचार्य श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी योगानन्दाचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज ने कहा कि यह सनातन धर्म की ताकत ही है, जो हम सबको जोड़ती है. उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद मिटाकर संपूर्ण उत्तराखंड में सद्भाव की बात करें. उत्तराखंड की तपोभूमि में हमें ऐसे ऋषि मुनि दिए हैं जो आज पूरे विश्व में सनातन धर्म की ध्वजा  को आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

हिन्दी English