ऋषिकेश : मेयर ने GGIC में वितरित किए डस्टबिन, बोली मेयर क्षणिक काल में बच्चों में स्वच्छता की आदत डालना बेहद जरुरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश:  नगर निगम की स्वच्छता की मुहिम लगातार जारी है। शहर के तमाम स्कूलों के बच्चों को भी निगम स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए जुटा हुआ है। अभियान के तहत नगर निगम महापौर ने देहरादून रोड़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रत्येक कक्षा के लिए विधालय प्रंबधन को डस्टबिन वितरित किए।

शनिवार की दोपहर जी जी आई सी इंटर कॉलेज पहुंची महापौर अनिता ममगाई ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए डस्टबिन वितरित किए।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इसके माध्यम से छात्राओं को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वच्छता को लेकर अच्छी आदत डालने के लिए शुरुआती तौर पर इस तरह के प्रयास किए जाने जरूरी हैं। बच्चे इससे प्रभावित होकर घरों में भी इस आदत को दोहराएंगे। इससे हमारा पूरा परिवेश स्वच्छ रहेगा।इससे पूर्व विधालय पहुंची महापौर का विधालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

ALSO READ:  UK : ढालवाला, 14 बीघा के लोग पानी के बिलों से परेशान, हुई बैठक, सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महापौर को स्कूल की नालियों की समस्या से अवगत कराने पर तत्काल प्रभाव से उन्होंने निगम के सफाई निरीक्षक को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर स्कूल की प्रिसिंपल दीना राणा , कमलेश जैन, कमला गुनसोला, धीरेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English