ऋषिकेश : गणेश चतुर्थी पर्व के साथ गणपति बप्पा के रंग में रंगी योग नगरी, महापौर ने शहरवासियों को दी गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई

शहर के विभिन्न स्थानों पर सजे पंडाल,घर घर बिराजे बप्पा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गणेश चतुर्थी पर्व के साथ तीर्थ नगर गणपति बप्पा के रंग में रगंनी शुरू हो गई है। पर्व पर जहां आज विभिन्न स्थानों पर विघ्न विनाशक गणेशजी के पंडाल सजे वहीं बेहद श्रद्वापूर्वक बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने भी घरों मैं गणपति को स्थापित किया।

मंगलबार को  ऋषिकेश में मंगलवार से प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश की जय-जयकार शुरू हो गई है। इस दौरान जहां बाजारों में रौनक देखने को मिली, वहीं लोगों ने विधि विधान के साथ गणपति को स्थापित किया। पर्व पर मेयर अनिता ममगाईं ने नगर वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।देशभर के साथ देवभूमि में भी रिद्धि-सिद्धि के दाता श्रीगणेश मंगलवार को घर-घर विराजे। तीर्थनगरी में मेयर अनिता ममगाई ने मनीराम मार्ग पर, आर्दश ग्राम पुष्कर मंदिर में एवं श्री गणपति सेवा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर सुख और सृमद्धि की मंगल कामना की। शहर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्तहर्ष और उल्लास है। भगवान गणेश के जन्म उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। गणेशजी को बुद्धि, समृद्धि, सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है।

यह उत्सव दस दिन बाद अनंत चतुर्थी के दिन समाप्त होता है। गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने कहा कि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने पर्व पर शहरवासियों के तमाम विघ्न दूर करने और परिवार में सुख सृमद्धि की मंगलवार कामना भी की।उधर श्री गणेश चतुर्थी पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने घरों में ही भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ भगवान गणेश की स्तुति की। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।

Related Articles

हिन्दी English