ऋषिकेश : निकाय के शताब्दी समारोह को लेकर महापौर ने होटल व्यवसायियों व व्यापारियों के साथ की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • निकाय के शताब्दी समारोह में सांझा संस्कृति को और करेंगे मजबूत-अनिता ममगाई
  • बाजारों को सजायेंगे व्यापारी, होटल भी बिखेरेंगे रोशनी

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश में सांझा संस्कृति की विरासत रही है। नगर निकाय के शताब्दी वर्ष पर आयोजित समारोह में विभिन्न संस्कृतियों के कार्यक्रमों के जरिए इसे और मजबूत बनाया जायेगा।

उक्त विचार महापौर ने शनिवार की दोपहर निकाय शताब्दी समारोह को लेकर व्यापारियों एवं होटल ऐसोसिएशन के पद्दाधिकारियों के संग निगम सभागार में आहुत बैठक के दौरान व्यक्त किए। बैठक में शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारियों व होटल व्यवसायियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। तमाम व्यापारिक प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि यह समारोह सिर्फ निगम का नही बल्कि पूरे शहर का है। इसे भव्य बनाने के लिए शहर का हर व्यापारी अपना पूर्ण सहयोग करेगा। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित निकाय के शताब्दी समारोह पर नगर के तमाम बाजारों एवं होटलों को दुल्हन की तरह सजाये जाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान मेयर द्वारा नगर आयुक्त को

ALSO READ:  UK : 14वें (पूर्व) उपराष्ट्रपति, भारत जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे

एन एच एवं पी डब्ल्यू डी की छतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए एन एच अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक कर कारवाई सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल करेंगे 66वीं श्री रामलीला का शुभारंभ

बैठक में नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल,  सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,दिनेश कोठारी, राजेश भट्ट,मनोज कालड़ा, मदन नागपाल, सुभाष कोहली,जितेंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा,चंदन सिंह राणा,अतुल सिंह पंवार, सचिन पैन्यूली, मदन कोठारी, राहुल शर्मा, विजय सिंह बिष्ट, ज्योति सहगल,सुनील उनियाल,अमर बैलवाल,सौरभ गर्ग, गोरव सहगल आदि मोजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English