दिल्ली : राष्ट्रीय CBSE टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मानव स्थली स्कूल का रहा दबदबा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : मानव स्थली स्कूल अब शिक्षा के साथ साथ खेल में भी अपना नाम कमा रहा है. मानव स्थली स्कूल न्यू राजेंद्र नगर के टेबल टेनिस के खिलाडीयों का राष्ट्रीय सीबीएसई 2023 में खूब दबदबा रहा। मानव स्थली स्कूल की टीमों ने 9 से 13 जनवरी 2023 तक  प्रकाश सिनर्जी स्कूल, पेद्दापुरम आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सीबीएसई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में कई पुरस्कार जीते. कुल 15 में से मानव स्थली ने 10 में पुरस्कार जीते। कुल 15 पदको में से मानव स्थली स्कूल ने 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदकों सहित कुल 10 पदक अपनी झोली में डाले। अंडर 19 गर्ल्स टीम ने जहाँ गोल्ड जीता वही अंडर 17 में बॉयज एयर गर्ल्स दोनों टीमों ने गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया तथा अंडर 14 में गर्ल्स टीम ने कास्य पदक अपने नाम किया। सिंगलस में अंडर 17 गर्ल्स में अवीशा ने गोल्ड जीता बॉयज में सुधांशु ने कास्य पदक पक्का किया. अंडर 19 गर्ल्स में प्रिठोकी ने कास्य जीता अंडर 14 गर्ल्स में धानी ने भी कास्य पदक जीता।

ALSO READ:  CM  धामी ने देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Related Articles

हिन्दी English