ऋषिकेश: श्यामपुर हाट के पास योग एक्सप्रेस के सामने भल्ला फार्म निवासी व्यक्ति ने की आत्महत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

 

ऋषिकेश: श्यामपुर इलाके में हॉट बाजार के सामने योग एक्सप्रेस के सामने एक व्यक्ति ने कूद कर आत्महत्या कर ली।

श्यामपुर चौकी इंचार्ज आदित्य सैनी के मुताबिक मृतक व्यक्ति भल्ला फार्म निवासी विनोद भट्ट (40) पुत्र सत्य प्रकाश है। मृतक व्यक्ति बताया जा रहा है कि हलवाई का काम करता था। सोमवार दोपहर में योग एक्सप्रेस अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही थी उसी दौरान अचानक बताया जा रहा है कि ट्रेन के सामने  व्यक्ति आ गया जिससे उसकी ट्रेन से टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर है। दुर्घटना के कारण कुछ देर ट्रेन रुकी रही।

ALSO READ:  UK : उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में ऋषिकेश के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, जानें 

मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English