बाजार से जा रहा था घर मगन लाल, रास्ते में घात लगाए बैठा था गुलदार, किया हमला कर लिया इंसान का शिकार

गुलदार ने ली युवक की जान, पैंथर गांव निवासी मगनलाल को बनाया निवाला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उतरकाशी जनपद केे डुण्डा प्रखंड के पैंथर गांव निवासी मगन लाल पुत्र इन्द्रू उम्र 35 वर्ष शाम के समय ब्रह्मखाल बाजार से अपने घर जा रहा था. इसी बीच घात लगाए गुलदार ने कुमराडा के पास रास्ते में हमला कर दिया. जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना स्थानीय के द्वारा पुलिस चौकी गेंवला पर मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

आपको बता दें, इससे पहले भी भण्डारस्यूं क्षेत्र में कई बार गुलदार ने दहशत मचाई थी और बच्चों पर जानलेवा हमला भी किया था. गुलदार की दहशत मचाने की शिकायत स्थानीय लोगों व ‌जन प्रतिनिधियों ने वन विभाग को दी और गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई लेकिन वन विभाग ने दो चार दिन तक गस्त बढ़ाई और उसके बाद मामले को ठंण्डे बस्ते में डाल दिया. आज एक और इन्सान की जान चली गयी.

Related Articles

हिन्दी English